bhagalpur news. टीएमबीयू के पीजी महिला छात्रावास में सफाईकर्मियों के बीच मारपीट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के लालबाग स्थित पीजी महिला छात्रावास में महिला सफाईकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के लालबाग स्थित पीजी महिला छात्रावास में महिला सफाईकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग माध्यमों से लिखित शिकायत की गयी है. मामले को लेकर हॉस्टल नंबर-टू में संविदा पर कार्यरत एक महिला सफाई कर्मी ने वार्डन के माध्यम से डीएसडब्ल्यू डॉ अर्चना साह को शिकायत पत्र सौंपा है. आवेदन को आगे कुलसचिव डॉ रामाशीष पूर्वे को भेजा गया है. समझाने गयी कर्मी से ही मारपीट का आरोप संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मी का आरोप है कि 10 मार्च को ओबीसी हॉस्टल में बाह्य स्त्रोत से तैनात एक कर्मी पहले से तैनात गार्ड के साथ विवाद कर रही थी. शोर-शराबा सुनकर कई छात्राएं भी बाहर निकल आयी थी. इस दौरान उक्त कर्मी बाहर घास काटने वाले कर्मचारी से भी उलझ गयी. आरोप है कि स्थिति को शांत कराने के उद्देश्य से वह कर्मी के पास पहुंची और दोनों को समन्वय से ड्यूटी करने के लिए समझाने का प्रयास किया. इसी बीच बाह्य स्त्रोत से तैनात कर्मी ने गाली-गलौज करते हुए झाड़ू से मारपीट की और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया. छात्राओं ने भी दिया आवेदन बताया गया कि घटना के समय काफी संख्या में छात्राएं भी वहां मौजूद थीं. संविदा कर्मी का कहना है कि घटना के बाद उल्टे बाहरी कर्मी ने उन पर झूठा आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. मामले में एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन देकर संविदा कर्मी को निर्दोष बताया है. छात्राओं ने मांग की है कि इस मामले में संविदा कर्मी को बेवजह न फंसाया जाये और उन्हें इस विवाद से बाहर रखा जाये. फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच की प्रक्रिया में जुटा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >