भागलपुर में रेलवे की बड़ी तैयारी, गुमटी नंबर 1 से 3 तक तेजी से हो रही फेंसिंग

Bhagalpur News : भागलपुर में रेलवे अब अतिक्रमण पर पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. शंटिंग लाइन निर्माण के साथ रेलवे ने गुमटी नंबर 1 से गुमटी नंबर 3 तक फेंसिंग का काम तेज कर दिया है, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर में रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है. एक नंबर रेलवे गुमटी से लेकर तीन नंबर रेलवे गुमटी तक बन रही शंटिंग लाइन के साथ-साथ रेलवे डबल ट्रैक के दोनों किनारों पर लोहे की फेंसिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है.

अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू हुई फेंसिंग

रेलवे द्वारा हाल के दिनों में डबल पटरी के आसपास बने अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है. इसके बाद अब खाली कराई गयी जमीन पर लोहे की फेंसिंग लगायी जा रही है, ताकि दोबारा कब्जा नहीं हो सके.रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक नंबर गुमटी से लेकर तीन नंबर गुमटी तक रेलवे अपनी पूरी जमीन को सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रहा है.

भीखनपुर गुमटी नंबर 2 के पास तेज हुआ काम

भीखनपुर गुमटी नंबर 2 के आगे तक हटाये गये अतिक्रमण वाले क्षेत्र में तेजी से फेंसिंग का कार्य चल रहा है. सड़क किनारे रेलवे की जमीन पर बने अस्थायी ढांचों को हटाने के बाद अब वहां लोहे की घेराबंदी की जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद रेलवे इस इलाके में गंभीरता से काम करता दिख रहा है.

अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग

सूत्रों के अनुसार रेलवे अधिकारी लगातार निर्माण और फेंसिंग कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है, ताकि शंटिंग लाइन परियोजना समय पर पूरी हो सके.

तीन नंबर गुमटी के आगे भी चलेगा अभियान

रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि तीन नंबर गुमटी के आगे भी शंटिंग लाइन विस्तार के लिए जल्द अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा.इसके बाद वहां भी फेंसिंग और रेल पटरी बिछाने का कार्य कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >