bhagalpur news. टाटा मोटर्स के नाम पर बिक रहा नकली डीईएफ, पुलिस ने किया जब्त

एनएच-31 पर गोपाल ढाबा के निकट गुप्त सूचना के आधार पर कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर संजीव कुमार की शिकायत

एनएच-31 पर गोपाल ढाबा के निकट गुप्त सूचना के आधार पर कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर संजीव कुमार की शिकायत पर गोपालपुर पुलिस ने कृष्णा कुमार की दुकान में छापेमारी कर दुकानदार के सहयोगी मोनू सिंह की मौजूदगी में टाटा मोटर्स कंपनी के नाम से बेची जा रही नकली डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) की 74 बाल्टियां बरामद की है. कंपनी के प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी देकर आसपास में टाटा मोटर्स के नाम से नकली डीईएफ बेचे जाने की शिकायत की थी. कंपनी के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डीजल बीएस 6 वाहनों में इस्तेमाल होने वाला डीईएफ (यूरिया) प्रदूषण कम करने के लिए दिया जाता है. नकली सामान बेचने के बाद कंपनी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो रहा था. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई. नकली उत्पाद जब्त कर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि नवगछिया बाजार स्थित बीती रात एक हार्डवेयर स्टील शॉप की दुकान में सनातन मर्चेंट कंपनी अधिकारी हसीब खान ने भी नकली ब्लेड बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >