प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़हरा में पिछले एक माह से अधिक समय से बच्चों की उपस्थिति नहीं होने के मामला में विद्यालय में पठन-पाठन ठप रहने पर बीईओ तनु कुमारी ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम से स्पष्टीकरण मांगा है. बीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन के लिए एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक फरवरी को बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाया गया था, जहां उन्हें भोजन नहीं कराया गया. जबकि प्रधानाध्यापक द्वारा परिभ्रमण का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय में जमा करने की बात कही गई है. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि समग्र विद्यालय अनुदान की राशि की निकासी कर ली गई है, लेकिन विद्यालय में रंग-रोगन और साफ-सफाई नहीं कराई गई है. विद्यालय की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि प्रधानाध्यापक द्वारा कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है, जो अत्यंत खेदजनक है. बीईओ ने निर्देश दिया कि पत्र प्राप्ति के साथ ही परिभ्रमण के उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ अपना स्पष्टीकरण बीआरसी कार्यालय में जमा करें. इधर 12 मार्च से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू होने को लेकर विभाग की चिंता बढ़ गई है. बीईओ ने बताया कि ग्रामीणों और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया, लेकिन ग्रामीण प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए हैं.
bhagalpur news. मध्य विद्यालय बड़हरा में एक माह से पठन-पाठन ठप, एचएम से मांगा स्पष्टीकरण
प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़हरा में पिछले एक माह से अधिक समय से बच्चों की उपस्थिति नहीं होने के मामला में विद्यालय में पठन-पाठन ठप रहने पर बीईओ तनु कुमारी ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम से स्पष्टीकरण मांगा है

bhagalpur news. मध्य विद्यालय बड़हरा में एक माह से पठन-पाठन ठप, एचएम से मांगा स्पष्टीकरण