Bhagalpur News.सैंडिस कंपाउंड में एंट्री नियम बदलते ही हंगामा, शाम 4 की जगह 6 बजे तक लगी फीस, नाराजगी

सैडिंस कंपाउंड में प्रवेश का नियम बदला.

-सुबह अब 8 बजे की जगह 9 बजे तक रहेगी नि:शुल्क एंट्री

सैंडिस कंपाउंड में प्रवेश व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधीन संचालन कर रही एजेंसी ने शाम 4 बजे के बाद मिलने वाली नि:शुल्क एंट्री को बढ़ाकर शाम 6 बजे कर दिया. यानी अब शाम 6 बजे तक लोगों को टिकट लेकर ही परिसर में प्रवेश करना होगा.नयी व्यवस्था लागू होते ही मुख्य गेटों पर बोर्ड और बैनर लगा दिये गये, जिसमें स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय तक एंट्री केवल टिकट पर ही होगी. लेकिन जैसे ही यह बदलाव लोगों को पता चला, कई जगहों पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी और गेटों पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

युवाओं और बुजुर्गों में नाराजगी, मनमानी के लगे आरोप

गेट पर मौजूद युवाओं, बुजुर्गों और आम लोगों ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जतायी और इसे स्मार्ट सिटी और एजेंसी की मनमानी बताया. कई लोगों का कहना था कि पहले से लागू व्यवस्था को बिना स्पष्ट सूचना के बदल देना गलत है. इसी बीच सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हो गया. मंगलवार शाम से ही फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर रील के जरिये लोग इस फैसले पर तंज कसते नजर आये.

नयी व्यवस्था से बनी विवाद की स्थिति

पूर्व नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी एमडी शुभम कुमार के निर्देश पर शाम 4 बजे के बाद सैंडिस कंपाउंड में नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था लागू की गयी थी, जिसे करीब 8 महीने से जारी रखा गया था. लेकिन मंगलवार को इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया, जिससे विवाद की स्थिति बन गयी.

सुबह 8 बजे की जगह 9 बजे तक रहेगी नि:शुल्क एंट्री

सैंडिस कंपाउंड का संचालन देख रहे एजेंसी के प्रबंधक विश्विजीत सिंह ने बताया कि सूचना के अनुसार ही समय में बदलाव किया गया. उन्होंने बताया कि नि:शुल्क एंटी व्यवस्था शाम चार बजे से शाम छह बजे कर दी गई है, तो सुबह में एक घंटे फ्री टाइम बढ़ा भी दिया है. सुबह जहां 8 बजे तक नि:शुल्क एंट्री थी तो अब नौ बजे तक इसका लाभ उठा सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >