Bhagalpur, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुंदरवती महिला महाविद्यालय में धरना
Copied link
15 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुंदरवती महिला महाविद्यालय में धरना
भागलपुर से रिपोर्ट,
भागलपुर सुंदरवती महिला महाविद्यालय में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल से विश्वविद्यालय और कॉलेजों का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो गया है बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सुंदरवती महिला महाविद्यालय में प्रदर्शन और धरना दिया आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई सम्मान और अधिकारों की है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करना, वेतन कटौती वापस लेना, तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति तथा एसीपी-एमएसीपी का लाभ मार्च 2026 के वेतन के साथ देने की मांग शामिल हैकर्मचारियों ने नए कॉलेजों में पुराने कॉलेजों से ट्रांसफर का भी विरोध किया है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 20 तारीख को बीएन कॉलेज से विश्वविद्यालय मुख्यालय तक विशाल महा-जुलूस निकाला जाएगा
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.