Bhagalpur Municipal Corporation : 26 से 31 मई के बीच होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव, सरगर्मी तेज

भागलपुर में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 26 मई से 31 मई के बीच कराया जायेगा. इस चुनाव को निष्पक्ष और समय पर संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी गयी है.

Bhagalpur News भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में स्थगित सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को दोबारा कराने का फैसला लिया है. विभाग के अपर सचिव की ओर से जारी पत्र के बाद भागलपुर नगर निगम में भी चुनावी हलचल तेज हो गई है और प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गयी है.

26 से 31 मई के बीच पूरी होगी चुनावी प्रक्रिया

विभागीय निर्देश के अनुसार, भागलपुर में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 26 मई से 31 मई के बीच कराया जायेगा. इस चुनाव को निष्पक्ष और समय पर संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी गयी है. जिला प्रशासन अब निर्धारित समय सीमा के अंदर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी में जुट गया है.

पहले स्थगित हो चुका है चुनाव

इससे पहले विभाग की अधिसूचना के तहत यह चुनाव 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कराया जाना था. हालांकि, बाद में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 15 अप्रैल को जारी एक अन्य आदेश के जरिये पूरी प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था.

नगर निगम में बढ़ी सियासी हलचल

विभाग द्वारा चुनाव की नयी तिथि घोषित किये जाने के बाद भागलपुर नगर निगम की राजनीति एक बार फिर सक्रिय हो गयी है. समिति के सदस्य बनने की रेस में शामिल पार्षदों ने अपनी-अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है.

मुख्य बातें

नगर विकास एवं आवास विभाग ने स्थगित चुनाव को दोबारा कराने का दिया निर्देश.

जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी गई चुनाव कराने की जिम्मेदारी.

15 अप्रैल को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी थी चुनावी प्रक्रिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >