सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. गुरुवार को आर्किटेक्चर और डिजाइनर की टीम ने नगर परिषद अंतर्गत प्रस्तावित स्थलों का मुआयना किया. वार्ड 12 में वेंडिंग जोन निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण कर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी जुटायी गयी. स्थल निरीक्षण के क्रम में नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य संजय कुमार चौधरी व नवीन कुमार बन्नी के साथ आर्किटेक्चर इं विकास कुमार सिंह, इं करण कुमार, विकास कुमार सहित नगर परिषद के अभियंता मौजूद थे. टीम ने स्थल की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया. मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर के वार्ड छह में प्रस्तावित मार्केट कॉम्प्लेक्स, कृष्णानंद स्टेडियम, जर्जर जल मिनार, पुराना नगर परिषद कार्यालय तथा गंगा तट पर बहुमंजिला यात्री शेड निर्माण को लेकर आर्किटेक्चर और डिजाइनर ने मुआयना किया है. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा, ताकि स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य में तेजी लायी जा सके. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव है, जिससे फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान मिलेगा. इससे शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी. गंगा तट पर प्रस्तावित बहुमंजिला यात्री शेड के निर्माण से कांवरियों सहित अन्य श्रद्धालुओं को आवागमन व ठहराव की सुविधा मिलेगी. निरीक्षण में नगर परिषद के जेई उपस्थित थे.
Bhagalpur news नप क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की कवायद तेज

Bhagalpur news नप क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की कवायद तेज
Copied link
सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्माण की दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है.