विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने मंगलवार को सुलतानगंज थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना के अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की और लंबित कांडों की स्थिति के साथ विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने लंबित मामलों पर सख्ती दिखाते हुए फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान को और तेज करने को कहा. डीएसपी ने कहा कि थाने में अनुशासन बनाए रखें, आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करें और हर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. मौके पर प्रशिक्षु आइपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे. अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त बाथ थाना क्षेत्र के असरगंज के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जांच के दौरान ट्रक में अवैध रूप से गिट्टी लदा पाया गया, जिसके बाद वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया. पुलिस ने मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी है, ताकि आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके. कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
bhagalpur news. डीएसपी ने सुलतानगंज थाना का किया निरीक्षण
विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने मंगलवार को सुलतानगंज थाना का निरीक्षण किया

bhagalpur news. डीएसपी ने सुलतानगंज थाना का किया निरीक्षण