bhagalpur news. जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का भ्रमण कर बच्चों का जाना हाल

जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान जगदीशपुर में एमडीएम खाने से बीमार बच्चों का हालचाल जानने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे

जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान जगदीशपुर में एमडीएम खाने से बीमार बच्चों का हालचाल जानने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का नहीं लगता है. स्वयं भी एक चिकित्सक हैं, ऐसे फूड पॉइजनिंग के मामले में वोमिटिंग होती है और पेट में दर्द होता है. जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यहां किसी बच्चे को न तो वोमिटिंग हुई है, ना ही किसी के पेट में दर्द है. इसलिए यह फूड प्वाइजनिंग का मामला नहीं है. वैसे इस मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ एमडीएम के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर को शामिल करते हुए एक टीम गठित की जाएगी. इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी सदर और जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर राजकुमार शर्मा सदर अस्पताल पहुंचकर बच्चों को देख रहे थे. बताया गया कि आज पहली बार एनजीओ के माध्यम से भागलपुर के 157 विद्यालय में भोजन की डिलीवरी की गयी, जिनमें मात्र इसी विद्यालय में इस तरह की बात सामने आयी. इसमें भी 125 बच्चों ने खाना खाया था, लेकिन सिर्फ 15 बच्चे अपने को असहज महसूस किया. किसी ने वोमिटिंग नहीं की, ना ही किसी के पेट में दर्द हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चे घर को रवाना हो चुके हैं. मात्र एक बच्ची जो अस्पताल में है. अपने सर में दर्द बयां की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >