bhagalpur news. ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शिक्षकों को प्रमोशन दिया जायेगा

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शिक्षकों को प्रमोशन दिया जायेगा. सभी स्कीम के तहत शिक्षकों की पीजी विभागों व कॉलेजों से सूची मंगायी जायेगी. इसे लेकर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को निर्देश दिया है. साथ ही रजिस्ट्रार से कहा गया कि प्रमोशन को लेकर शिक्षकों की बाहर भेजी गये शैक्षणिक दस्तावेजों की रिपोर्ट अविलंब मंगाये. दरअसल, शनिवार को शिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल के नेतृत्व में सिंडिकेट सदस्य डॉ मुश्फिक आलम सहित अन्य शिक्षक प्रभारी कुलपति से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान शिक्षकों ने प्रमोशन सहित शिक्षकों के प्रोवेशन अवधि पूरा होने, शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान, शिक्षकों का स्थानांतरण सहित कई एजेंडा को लेकर प्रभारी कुलपति को अवगत कराया.

उधर, प्रो जगधर मंडल ने कहा कि प्रभारी कुलपति ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शिक्षकों को प्रमोशन दिया जायेगा. इसे लेकर रजिस्ट्रार को दिशा-निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि शिक्षकों को वाजिब तरीके से प्रमोशन दिया जायेगा. बताया कि प्रभारी कुलपति ने स्पष्ट कहा कि ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शिक्षकों प्रमोशन दिया जायेगा. प्रमोशन को लेकर किसी तरह की बात सामने आती है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि प्रमोशन से संबंधित अर्हता पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों को प्रमोशन नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >