bhagalpur news. वन से ही मानव अस्तित्व, एनएसएस शिविर में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

बीएन कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने योग, श्रमदान और बौद्धिक विमर्श में हिस्सा लिया

बीएन कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को स्वयंसेवकों ने योग, श्रमदान और बौद्धिक विमर्श में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के जरिये छात्र-छात्राओं को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया. दिन का प्रारंभ योग अभ्यास और कॉलेज परिसर की सफाई (श्रमदान) से हुआ. योग सत्र का संचालन स्वयंसेविका नंदनी कुमारी ने किया, जिसमें उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व को समझाया. इसके बाद छात्रों ने समूह बनाकर कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. अंधा विकास और वन्य जीवों का संकट : डॉ राजेश कुमार

अकादमिक सत्र में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण में वन व वन्य जीवों की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने अपना संबोधन दिया. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वन से ही मानव अस्तित्व जुड़ा है, लेकिन आज मानव अपनी महत्वाकांक्षा और अंधे विकास की दौड़ में इनका विनाश कर रहा है. वनों की अंधाधुंध कटाई ने न केवल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है, बल्कि वन्य जीवों के आवास भी छीन लिये हैं. यही कारण है कि आज आये दिन वन्य जीव भोजन और शरण की तलाश में गांवों और शहरों की ओर रुख कर रहे हैं.

वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम

भोजनावकाश के बाद के सत्र में छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें स्वयंसेवकों ने पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी. शाम के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक संदेश दिये. इन प्रस्तुतियों के साथ ही शिविर के दूसरे दिन की गतिविधियों का सफलतापूर्वक समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >