Bhagalpur news श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालु

कहलगांव शहर के शीतलनगर स्थित श्रीश्री 108 महादेव नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए कथा व्यास स्वामी मधुसूदन आचार्य जी महाराज

कहलगांव शहर के शीतलनगर स्थित श्रीश्री 108 महादेव नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए कथा व्यास स्वामी मधुसूदन आचार्य जी महाराज ने भक्ति ज्ञान और वैराग्य की व्याख्या करते हुए भागवत महात्म पर मार्मिक एवं मर्मस्पर्शी व्याख्या की.उन्होंने जीवन जीने के लिए पांच प्रकार के जो प्राण वायु है उससे अवगत कराया. उन्होंने जीवन में माता-पिता, गुरु और अतिथि सत्कार की महत्ता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रशाल में पहुंच कर कथा का श्रवण कर रहे थे.

निकाली गयी कलश शोभायात्रा

सुलतानगंज प्रखंड के खानपुर ग्राम पंचायत इंग्लिश रतनपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकली गयी. शोभायात्रा में शामिल महिला, कुंआरी कन्या सुलतानगंज गंगा घाट पहुंच कलश में गंगा जल भरा. कथा यज्ञ स्थल पर पहुंची. आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा नौ दिवसीय है. साध्वी निशा भारद्वाज का संध्या में प्रवचन होगा.

प्रखंड सभागार में दो दिवसीय शिविर

सुलतानगंज प्रखंड सभागार में गुरुवार को नौ ग्राम पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सफाई कर्मी के लिए शिविर लगाया गया. सरकार की ओर से चलायी जा रही सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सफाई कर्मियों को देने को सभी विभाग को निर्देशित किया गया. शिविर प्रभारी प्रणव प्रांजल ने बताया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत स्वच्छता कार्य व ग्राम पंचायत के सभी घरों का स्वच्छता में योगदान के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. शिविर से लगभग सौ सफाई कर्मी लाभान्वित होंगे. शिविर शुक्रवार को भी लगेगा. शिविर में पहुंचे सफाई कर्मी पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा किया.

खो खो विश्व विजेता मोनिका मिले विधायक

नवगछिया खो खो विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी मोनिका साह से मिलने भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा उनके घर पहुंचे और उन्हें व उनके माता-पिता को बधाई दी. विधायक ने मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि मोनिका जैसी बेटी पर देश को, खासकर भागलपुर को गर्व होना चाहिए. उनके शानदार प्रदर्शन से भारत ने खो खो विश्व कप अपने नाम किया है. फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोनिका को विशेष रूप से बधाई. यह दुख की बात है कि सरकार की ओर से अब तक कोई अधिकारी या मंत्री उनसे मिलने नहीं आया और न ही फोन पर बधाई देने की जरूरत समझा. खो खो विश्व कप विजेता टीम में विभिन्न राज्य के खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन्हें उनकी सरकारों ने फोन कर बधाई दी. प्रोत्साहन राशि की घोषणा की और सरकारी नौकरी दी, लेकिन बिहार की इस होनहार खिलाड़ी को अब तक कोई सरकारी प्रोत्साहन नहीं मिला. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस ओर ध्यान देने की अपील की और विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >