इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में शनिार को अध्यक्ष शरद सालारपुरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के भागलपुर के दौरा को लेकर चर्चा हुई. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम सुबह 09.30ब जे इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय पहुंचेंगे. यहां जिले भर के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना, क्षेत्र में नये निवेश की संभावनाओं को तलाशना और व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी के जन्मदिवस पर सुशील मोदी के व्यक्तित्व और बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया जायेगा. उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चेंबर के सदस्यों में उत्साह है. बैठक में महामंत्री सीए पुनीत चौधरी, उपाध्यक्ष अजीत जैन, अनिल खेतान, सचिव प्रदीप जैन, ओमप्रकाश कनोडिया, राजेश बंका, प्रदीप जालान, राहुल झुनझुनवाला, रमन साह, सज्जन महेशका, उज्जैन मालू आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
