BHAGALPUR विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल यादव ने विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कडी कार्रवाई की मांग सीएम सम्राट चौधरी से की है.

गोपालपुर (भागलपुर ) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट :

पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल यादव ने विक्रमशिला सेतु मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कडी कार्रवाई की मांग सीएम सम्राट चौधरी से की है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों से विक्रमशिला सेतु की मरम्मत की मांग की गयी थी. लेकिन अधिकारियों ने जांच कर लीपापोती कर दिया. जिस कारण पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया. उन्होंने कहा कि गंगा नदी के तिनटंगा करारी-कहलगांव व महादेवपुर -हाईलेबुल -बरारी घाट पर स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में ओवर लोड नाव का परिचालन किया जा रहा है. कभी भी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने अफरा -तफरी का आरोप लगाते हुए. तत्काल विक्रमशिला पुल की मरम्मत कर पैदल चलने लायक बनाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >