दिल्ली की आग में बिहपुर के मामा-भांजे की मौत, ई-रिक्शा की बैटरी फटने से हुआ हादसा

दिल्ली के रघुबीर नगर में बैटरी विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में बिहार के मामा-भांजे की मौत। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

भागलपुर : पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार की सुबह एक गोदाम में संदिग्ध विस्फोट के बाद लगी आग में भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की टोला निवासी मामा-भांजे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 17 वर्षीय मोहम्मद सूफेद और उसके 38 वर्षीय मामा सहमद के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, दोनों ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे किराये के मकान में ई-रिक्शा की बैटरियां चार्ज कर रहे थे. सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे बैटरी में संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने वहां रखे घरेलू सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया.

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 4:42 बजे आग लगने की सूचना मिली. आग पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने दोनों को गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पिता और मामा के साथ रहता था सूफेद

बताया गया कि मोहम्मद सूफेद अपने पिता मोहम्मद नसीब और मामा सहमद के साथ उक्त मकान में रहता था. तीनों ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. हादसे की सूचना मिलते ही मिल्की टोला में परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी.

जांच के बाद स्पष्ट होगी आग की वजह

पुलिस ने घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में बैटरी में संदिग्ध विस्फोट के बाद आग लगने की बात सामने आयी है. हालांकि आग बैटरी विस्फोट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

दिल्ली में संदिग्ध विस्फोट के बाद लगी आग, बिहपुर के मामा-भांजे की मौत | Prabhat Khabar Network
दिल्ली में संदिग्ध विस्फोट के बाद लगी आग, बिहपुर के मामा-भांजे की मौत | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rashid alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >