फरवरी का पेंशन नहीं मिलने से परेशान टीएमबीयू के पेंशनराें ने बुधवार काे टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में धरना दिया. टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच ने प्रदर्शन के माध्यम से इस स्थिति के लिए विवि प्रशासन काे जिम्मेदार ठहराया. अधिकारियाें पर मामला टालने, आश्वासन देकर भूल जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लाेग भी रिटायर हाेंगे. यही हालत रही, ताे कल काे उन्हें भी पेंशन के लिए दरी पर बैठना होगा. धरने के बाद पेंशनधारी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे. यहां पेंशनराें व विवि के वित्त पदाधिकारी ब्रजकिशाेर प्रसाद के बीच तीखी बहसबाजी हुई. पेंशनराें ने पूछा कि सिर्फ टीएमबीयू काे ही सरकार ने पेंशन की राशि क्याें नहीं दी. मंच के सह संयाेजक अमरेन्द्र झा ने आरोप लगाया कि विवि ने पूर्व में भी एक बार सिर्फ नाै माह के पेंशन का दावा किया था. उस समय भी ऐसा ही हुआ था. फिर से विवि ने नाै माह का ही दावा भेजा है. इसलिए पेंशन नहीं मिली.
वित्त पदाधिकारी कहना था कि मामले विभाग से बात हुई है. विभाग ने कहा कि टीएमबीयू में अधिक पेंशनर हैं. इसलिए तीन माह की पेंशन बाद में भेजा जायेगा. पेंशनराें ने कहा कि कुछ पेंशनराें का निधन हाे चुका है. इस बाबत वित्त पदाधिकारी ने कहा कि यह आरोप सही नहीं है कि पेंशन नहीं मिलने से निधन हाे गया. वहीं, मंंच के संयाेजक डाॅ पवन कुमार सिंह ने कहा कि पैसे के अभाव के कारण उन पेंशनर का इलाज नहीं हो सका. इतना सब होने के बाद रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे ने मामला सुलझाने के लिए 15 दिन का समय पेंशनरों से मांगा.bhagalpur news. पेंशनराें व विवि के वित्त पदाधिकारी के बीच तीखी बहस
फरवरी का पेंशन नहीं मिलने से परेशान टीएमबीयू के पेंशनराें ने बुधवार काे टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में धरना दिया
