BhagalpurNews:शव किया परिजनों के हवाले,हाइवा जब्त

फरका सड़क हादसे के दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने कारवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है.

फरका सड़क हादसे के दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने कारवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर लिया है, फरार चालक को भी तलाशा जा रहा है. इधर, सड़क जाम कर हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति के नुकसान का आरोप लगाते हुए 20-21 लोगों को नामजद सहित लगभग चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सबौर थाना के एसआई विट्टु कुमार कमल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि एनएच 80 पर फरका गांव के समीप हाइवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत गुरुवार शाम को हो गयी थी. मृतक युवक फरका पंचायत के धोषपुर गांव के चुन्नी लाल तांती का पुत्र सोनु कुमार तांती व घोघा के पन्नूचक निवासी काली चरण तांती का पुत्र गौतम कुमार तांती है. धटना के बाद ग्रामीण उग्र होकर शव को पथ पर रख कर मुआवजा का मांग करने लगे थे.ग्रामीणो के उग्र प्रदर्शन के कारण विधि व्यवस्था चरमरा गई थी और आसपास के थाना सहित विशेष बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >