भागलपुर तिलकामांझी स्थित कृषि कार्यालय परिसर के संयुक्त निदेशक-शस्य जेडीए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान कार्यक्रम को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाया गया. यह नियंत्रण कक्ष 24 फरवरी तक तीन पालियों में 24 घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा. इसकी जिम्मेदारी अभियंत्रण विभाग की सहायक निदेशक डॉ लौलीना कुमारी, भूमि संरक्षण की सहायक निदेशक दीप रश्मि एवं शिष्य बीज विश्लेषण के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार मिश्रा को मिली है.
ग्रुप संख्या एक में सत्येंद्र सिंह, विनोद कुमार मंडल, अंबुज कुमार, राजीव कुमार, अभिमन्यु कुमार, अनिल कुमार व खिरेंद्र प्रसाद यादव रखा गया है. वहीं ग्रुप संख्या दो में नीरज कुमार, सुनील कुमार झा, अमित कुमार गौरव, कौशल कुमार, रंजन कुमार, कुणाल विक्रम सिंह, गोपाल मंडल एवं ग्रुप सी में अजय कुमार, जयकांत कुमार, रविरंजन भारती, प्रेम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार झा, मनीष कुमार व मृत्युंजय कुमार शामिल हैं.संयुक्त निदेशक शस्य शैलेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की ड्यूटी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक व तृतीय पाली रात दस बजे से सुबह छह बजे तक की होगी. यह नियंत्रण कक्ष पीएम आगमन को लेकर बनाया गया है. प्रत्येक पाली में पाली के समक्ष अंकित ग्रुप के पदाधिकारी कक्ष में प्रतिनियुक्त रहेंगे. प्रत्येक पाली के ग्रुप में उपस्थित वरीयतम पदाधिकारी उक्त पाली में नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
