bhagalpur news. 29 जून तक छाये रहेंगे बादल, होगी मध्यम बारिश

जिले में मंगलवार को कभी धूप तो कभी बादलों की छांव के बीच गर्मी व उमस जैसी स्थिति रही. कुछ स्थानों पर 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई.

जिले में मंगलवार को कभी धूप तो कभी बादलों की छांव के बीच गर्मी व उमस जैसी स्थिति रही. कुछ स्थानों पर 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई. अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा. हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 79 प्रतिशत रही. 6.9 किमी/घंटा की गति से पूर्व दिशा से हवा चलती रही.

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून की सक्रियता के कारण 25-29 जून के दौरान दक्षिण बिहार के सभी जिलों में बादल छाये रहेंगे. जिले में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90-95 प्रतिशत व दोपहर में 35-40 प्रतिशत रह सकती है. पूर्वानुमान की अवधि में 15-20 किमी/घंटा की गति से पूर्वानुमान अवधि में पूर्वा हवा चलती रहेगी.

धान की नर्सरी में यूरिया का करें छिड़काव

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा की अच्छी संभावना है. इसको देखते हुए किसान खेतों की मेढ़ को मजबूत बनाने का कार्य करें. धान की बीज स्थली या नर्सरी में जो बिचड़े 10 से 15 दिनो के हो गये हो, खर-पतवार निकालने के साथ प्रति एक हजार वर्ग मीटर बीज स्थली के लिए पांच किलो अमोनियम सल्फेट अथवा दो किलो यूरिया का उपरिवेशन करें. मक्का की फसल में जलजमाव होने पर निकासी की व्यवस्था करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >