bhagalpur news. एसीएस के निरीक्षण में खुली पोल, डीईओ कार्यालय के सभी लिपिकों से स्पष्टीकरण

bhagalpur news.

पटना से 17 मार्च को आये शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के निरीक्षण में कई कमियां मिलीं. लापरवाही के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को एसीएस के सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. इस पर आरडीडीइ ने कर्मियों के इस रवैये को स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता माना है. इसे लेकर आरडीडीइ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के कर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. अपर मुख्य सचिव के आगमन की सूचना पहले से ही थी. इसके लिए आरडीडीई ने स्वयं कार्यालय का निरीक्षण कर सभी कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के दिशा-निर्देश दिये थे. बावजूद कर्मियों ने निर्देशों के अनुपालन में कोई रुचि नहीं दिखायी. इस कारण कार्यालय अधीक्षक, सभी प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक व निम्न वर्गीय लिपिक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. सभी संबंधित कर्मियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण दर्ज कराना होगा. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन सभी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >