आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर में सुबह 7.35 बजे महाशिवरात्रि की पूजा करने गयी रेड क्रॉस रोड आदमपुर निवासी कुणाल सिंह की मां सुधा सिंह से सोने की चेन की छिनतई हुई है. जानकारी मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के गले से चेन खींच लिया. भीड़ होने की वजह से महिला को यह पता नहीं चल सका कि उसके चेन को किसने खींच लिया है. सूचना पर पहुंची जोगसर थाने की पुलिस ने मंदिर परिसर और आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर को पहचान करने का प्रयास किया. इधर, कुणाल सिंह ने कहा कि घटना के बाद उसकी मां अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से आहत हो गयी है और वह गहरे सदमे में हैं. मामले की प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दिन भर सामने आते रही चोरी की घटनाएं शिवशिक्ति मंदिर और बूढ़ानाथ मंदिर से शिवरात्रि के मौके पर दिन भर चोरी की घटनाएं सामने आती रही. शिवशक्ति मंदिर में एक अन्य महिला चेन चोरी हो जाने की बात कह रही थी. महिला ने यह भी बताया कि उसका चेन रोल गोल्ड था, इसलिए वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करायेगी. इधर, बूढ़ानाथ में एक महिला का पायल गिर जाने, एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने की सूचना आयी. हालांकि, दोनों को उनका सामान वापस भी मिल गया. मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी, इस कारण असामाजिक तत्व मंदिरों के इर्द गिर्द सक्रिय थे.
bhagalpur news. पूजा करने मंदिर गयी महिला से चेन की छिनतई

bhagalpur news. पूजा करने मंदिर गयी महिला से चेन की छिनतई
Copied link
आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर में सुबह 7.35 बजे महाशिवरात्रि की पूजा करने गयी रेड क्रॉस रोड आदमपुर निवासी कुणाल सिंह की मां सुधा सिंह से सोने की चेन की छिनतई हुई है