पॉलिटेक्निक परिसर में चुनाव के लिए रखे गये वाहनों की कोषांग प्रभारी ने जांच की

इवीएम पहुंचाने व लाने के लिए पॉलीटेकनिक परिसर में रखे गये वाहन की बुधवार की देर शाम मोटर यान निरीक्षक सह वाहन कोषांण के प्रभारी पदाधिकारी निशांत कुमार ने वाहनों के क्रम संख्या व उसके चुनाव संबंधी कागजातों को देखा.

भागलपुर. 26 अप्रैल को भागलपुर लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को सभी विधानसभा के मतदान केंद्र पर इवीएम पहुंचाने व लाने के लिए पॉलिटेक्निक परिसर में रखे गये वाहन की बुधवार की देर शाम जांच की गयी. मोटर यान निरीक्षक सह वाहन कोषांण के प्रभारी पदाधिकारी निशांत कुमार ने वाहनों के क्रम संख्या व उसके चुनाव संबंधी कागजातों को देखा. इस परिसर में वाहन-कोषांग बनाया गया है. 25 अप्रैल की सुबह से ही सभी भागलपुर लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र के लिए इवीएम बांटा जायेगा. वाहन कोषांग के कोषांग पदाधिकारी निशांत कुमार परिसर में रखे गये हर विधानसभा की गाड़ियों का निरीक्षण किया. वो सभी गाड़ी के चुनाव संबंधी मिले नंबर की कर्मियों से जांच करा कर उस नंबर वाले गाड़ी को अपने विधानसभा क्षेत्र के घेरे में गुरुवार की सुबह तैयार रखने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >