कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 18 केंद्रों पर सीएटी परीक्षा शुरू

जिले के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीई) के बैनर तले रविवार को आईटीआई कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) परीक्षा शुरू हो गयी.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

जिले के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार कंबाइंड इंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीई) के बैनर तले रविवार को आईटीआई कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1.15 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया गया. निर्धारित समय के बाद केंद्रों का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया. जिले भर में सभी केंद्रों पर करीब 6500 से अधिक परीक्षार्थी का सेंटर बनाया गया है. उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन आईटीआई के डिप्लोमा कोर्स में लिया जायेगा.

केंद्रों पर वीडियाेग्राफी से रखी जा रही निगरानी

केंद्राें पर वीडियोग्राफी से नजर रखी जा रही है. इसके अलावा सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया है. परीक्षार्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक से लिया गया. तस्वीर से उनका चेहरा मिलान किया गया.

केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी थी. सभी केंद्रों के 100 किलोमीटर तक सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.

जूता व फुल शर्ट पहने अभ्यर्थियों को रोका

सीएटी से जारी निर्देशानुसार केंद्रों पर जूता व फुल शर्ट पहने कुछ अभ्यर्थियों को रोक दिया. ऐसे में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को जूता खोलना पड़ा. फुल शर्ट को उतार कर गंजी में प्रवेश दिया गया. हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थी चप्पल व हाफ शर्ट पहनकर पहुंचे थे. दूसरी तरफ छात्राएं कुर्ती पहनकर पहुंची थी. दरअसल, सीएटी ने निदेश जारी कर कहा था कि जूता व फुल शर्ट पहनकर आये छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

सीमांचल के अभ्यर्थी दो दिन पहले पहुंचे शहर

विक्रमशिला सेतु टूटने के कारण परीक्षा छूटने के भय से कोसी, सीमांचल सहित अन्य जिले के छात्र-छात्राएं दो दिन पहले ही भागलपुर पहुंच गये थे. ऐसे में हॉटल व स्थानीय लॉज का कमरा अभ्यर्थियों से पटा रहा है. छात्र-छात्राओं ने कहा कि परीक्षा छूटने के डरे से वे लोग शुक्रवार को ही भागलपुर पहुंच गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >