bhagalpur news. अकबरनगर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 49 करोड़ बजट पारित

नगर पंचायत अकबरनगर की सामान्य बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया

नगर पंचायत अकबरनगर की सामान्य बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष किरण देवी ने की, जबकि उपाध्यक्ष अनिल कुमार सहित सभी पार्षद एवं अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 49 करोड़ रुपये के बजट को भी स्वीकृति दी गई. इससे पहले इस बजट को सशक्त स्थायी समिति द्वारा पारित किया जा चुका था. अब बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा. नगर के विकास को लेकर सड़क निर्माण, नाला निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए. साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया.

क्रीड़ा मैदान की बदहाली बना प्रमुख मुद्दा

बैठक में शहर के एकमात्र आजाद क्रीड़ा मैदान की खराब स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई. उप मुख्य पार्षद ने कहा कि यह मैदान रोजाना सैकड़ों लोगों के उपयोग में आता है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

विकास को मिलेगी गति

अध्यक्ष किरण देवी ने कहा कि पारित प्रस्तावों के माध्यम से नगर के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. नगर पंचायत की यह बैठक क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >