bhagalpur news. शहर में बुडको बनायेगा सड़क, नाला व प्याऊ, 9.38 करोड़ होंगे खर्च

शहर में आधा दर्जन जगहों पर सड़क व नाला और दो जगहों पर प्याऊ का निर्माण होगा. यह काम बुडको करोयगा, जिसे मुख्यालय ने स्वीकृत किया है.

भागलपुर

शहर में आधा दर्जन जगहों पर सड़क व नाला और दो जगहों पर प्याऊ का निर्माण होगा. यह काम बुडको करोयगा, जिसे मुख्यालय ने स्वीकृत किया है. इन कामों पर करीब 9.38 करोड़ खर्च होंगे. बुडको की ओर से निर्माण कार्यों की कवायद शुरू कर दी है. कांट्रेक्टर की बहाली के लिए निविदा जारी की है. इसका तकनीकी बिड 13 मार्च को खोला जायेगा. इसमें जितने भी कांट्रेक्टर भाग लेंगे, सभी के कागजातों की जांच कर वित्तीय बिड खोल कर चयन किया जायेगा. चयनित कांट्रेक्टर के लिए सभी कार्यों को डेढ़ से छह माह में पूरा करना अनिवार्य होगा.

सड़क, नाला और प्याऊ बनने से आमलोगों की दिक्कत होगी दूर

शहर में सड़क, नाला और प्याऊ बनने से लोगों की दिक्कत दूर होगी. चलने के लिए बेहतर सड़क मिलेगी और बरसात के दिनों में जलजमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं, गर्मी के दिनों में प्याऊ कारगर साबित होगा.

चिह्नित सड़क, नाला और प्याऊ

1. उर्दू बाजार में मस्जिद चौक से वाजिद अली लेन एवं सफाली युवा क्लब होते हुए सराय मुख्य सड़क तक पीसीसी व नाला 91 लाख 34 हजार 61 रुपये से बनेंगे

2. सिकंदपुर पानी टंकी से मिरजानहाट दुर्गा स्थान तक सड़क व नाला निर्माण एक करोड़ 18 लाख 08 हजार 10 रुपये से होगा.

3. किलाघाट रोड विश्वविद्यालय सराय के मुख्य पथ से महादेव सिंह कॉलेज होकर गोला घाट सोनवर्षा लेन तक सड़क व नाला एक करोड़ 79 लाख 27 हजार 199 रुपये बनेगा.

4. सरदारपुर होकर विषहरी स्थान चौक तक पीसीसी सड़क व नाला निर्माण एक करोड़ 46 लाख 24 हजार 653 रुपये कराया जायेगा.

5. इस्ट गुड़हट्टा रोड से पनहट्टा चौक, शीतला स्थान चौक होकर गोराडीह रोड बौंसी रेलवे तक ढक्कन सहित नाला निर्माण कए करोड़ 81 लाख 79 हजार 336 रुपये से कराया जायेगा.

6. बाल्टी कारखाना रोड तक पीसीसी पथ व ढक्कन सहित नाला का निर्माण एक करोड़ 79 लाख 809 रुपये से होगा.

7. सच्चिदानंद नगर में शिव मंदिर के निकट प्याऊ का निर्माण सात लाख 30 हजार 162 रुपये से होगा.

8. सच्चिदानंद नगर में संतोषी मंदिर से लेकर पहाड़ी साह के घर तक सड़क व नाला का निर्माण 35 लाख 33 हजार 937 रुपये कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >