-एक तरफ बीआरओ करेगा तात्कालिक बेली ब्रिज का निर्माण, दूसरी ओर स्थायी मरम्मत की तैयारी करेगा निगमक्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु की सुधि लेते हुए पथ निर्माण विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. सेतु के स्थायी दुरुस्तीकरण की जिम्मेदारी अब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को सौंप दी गयी है. इस निर्णय के तहत एस्टीमेट बनाने, टेंडर प्रक्रिया और एजेंसी के चयन से लेकर मरम्मत तक का सारा कार्य अब पुल निर्माण निगम ही संभालेगा. एक तरफ तात्कालिक रूप से बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम बेली ब्रिज का निर्माण करेगी, वहीं दूसरी ओर स्थायी मरम्मत करने की तैयारी में पुल निर्माण निगम जुटेगा.
वर्तमान में आइआइटी की एक विशेषज्ञ टीम सेतु के नवगछिया छोर पर विभिन्न हिस्सों की तकनीकी जांच कर रही है. इस जांच रिपोर्ट के आधार पर न केवल टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत होगी, बल्कि उन हिस्सों को भी ठीक किया जायेगा जहां मामूली गड़बड़ियां पायी जायेंगी. विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सूचीबद्ध कंसल्टेंट एजेंसी की मदद ली जायेगी, ताकि काम जल्द शुरू हो सके.Bhagalpur News. विक्रमशिला सेतु की मरम्मत की जिम्मेदारी अब पुल निर्माण निगम के पास, आइआइटी की टीम कर रही है जांच

Bhagalpur News. विक्रमशिला सेतु की मरम्मत की जिम्मेदारी अब पुल निर्माण निगम के पास, आइआइटी की टीम कर रही है जांच
Copied link
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत की जिम्मेदारी व पुल निर्माण निगम को.