भागलपुर से रिपोर्ट
Breaking News: सोमवार शाम करीब 4:40 बजे भागलपुर में लोगों ने भूकंप के झटके का अनुभव किया. अचानक आए इस झटके से लोग कुछ देर के लिए सहम गए और कई लोग घरों एवं दुकानों से बाहर निकल आए.
हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है. झटका एक बार महसूस किया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई.
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों के बीच कुछ देर तक चर्चा और चिंता का माहौल बना रहा. कई लोगों ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली.
प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल किसी नुकसान या आपात स्थिति की सूचना नहीं मिली है. यदि भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी होती है तो विस्तृत रिपोर्ट सामने आने की संभावना है.
ये भी पढ़े : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस और गर्मी से मिली बड़ी राहत
