Bhagalpur News : शाहजंगी वार्ड चार में महीनों से बोरिंग का मोटर खराब

कुछ दिनों में पवित्र त्योहार रमजान शरीफ का महीना आने वाला है, और लोगों में पानी की समस्या है

संवाददाता, भागलपुर

कुछ दिनों में पवित्र त्योहार रमजान शरीफ का महीना आने वाला है, और लोगों में पानी की समस्या है. जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 4 में महीनों से बोरिंग का मोटर खराब है लोगों में पानी की समस्या सता रही है. अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो रमजान का महीना गुजराना कठिन होगा. वार्ड प्रतिनिधि मो टिंकू ने बताया कि मोटर खराब होने की सूचना पीएचईडी के कई अधिकारी को दी हैं. मगर अबतक बोरिंग की समस्या का निदान नहीं निकाला है.

यहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उम्मीद है कि रमजान महीने से पहले वार्ड में पानी की समस्या का समाधान कर दिया जायेगा. शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति मो सिराज ने बताया की वार्ड में पानी की समस्या लेकर जगदीशपुर बीडीओ से मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >