खराब मौसम को देखते हुए नाव परिचालन पर अस्थायी रोक, नदी में नाव फंसने की आशंका पर चलाया सर्च अभियान

खराब मौसम के बीच नदी में किसी नाव के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर टीम को निगरानी और तलाशी अभियान के लिए तैनात किया गया था.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट,

गंगा नदी में तेज हवा, तूफान और बारिश के कारण नाव परिचालन पर अस्थायी रोक लगाए जाने के बाद शनिवार को एसडीआरएफ की भागलपुर टीम ने बरारी घाट से महादेवपुर घाट और महादेवपुर घाट से बरारी घाट तक विशेष सर्च अभियान चलाया. खराब मौसम के बीच नदी में किसी नाव के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर टीम को निगरानी और तलाशी अभियान के लिए तैनात किया गया था.

गंगा की मुख्य धारा में चलाया गया सर्च अभियान

एसडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट के माध्यम से गंगा की मुख्य धारा और दोनों घाटों के बीच के पूरे जलमार्ग का निरीक्षण किया. अभियान के दौरान नदी में किसी नाव के फंसे होने अथवा किसी यात्री के संकट में होने जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई. टीम ने कई किलोमीटर तक नदी क्षेत्र में गश्त कर हालात का जायजा लिया. तलाशी के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि खराब मौसम के कारण दोनों घाटों के बीच नावों का परिचालन पूरी तरह बंद था.

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया फैसला

प्रशासन ने यात्रियों और नाविकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नाव परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. लगातार हो रही बारिश, तेज हवा और नदी की मुख्य धारा में बढ़े जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

किसी नाव के फंसे होने की सूचना नहीं मिली

सर्च अभियान के दौरान SDRF टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन जांच की, लेकिन किसी भी नाव के फंसे होने या किसी अप्रिय घटना की पुष्टि नहीं हुई. अभियान समाप्त होने के बाद टीम ने बताया कि बरारी और महादेवपुर घाट के बीच की स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई है. इसके बावजूद खराब मौसम को देखते हुए लगातार निगरानी जारी रखी जा रही है.

अत्यंत आवश्यक होने पर ही करें यात्रा

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो नदी पार करने के लिए यात्रा करने से बचें. मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है. साथ ही लोगों से प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

विक्रमशिला सेतु खुलने से मिलेगी बड़ी राहत

लोगों के लिए राहत की बात यह है कि विक्रमशिला सेतु का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है और 7 जून को सुबह 11 बजे से सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू होने जा रहा है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से कुछ घंटों तक धैर्य रखने की अपील की है. सेतु के चालू होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा नदी मार्ग पर निर्भरता भी कम हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >