तिलकामांझी के नीलकंठनगर के रहने वाले फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले पंकज कुमार की बाइक विगत 25 मई को सैंडिस के बाहर से चोरी हो गयी. उन्होंने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह 25 मई को भी वह शाम के वक्त अपनी दुकान लगाने सैंडिस के पास पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी बाइक दुकान के पास लगा दी. रात के 10 बजे जब वह दुकान बंद कर अपनी बाइक के पास गये तो बाइक वहां नहीं थी. कमलनगर में चाकूबाजी मामले में घायल के बयान पर केस दाखिल बबरगंज थाना क्षेत्र के कमलनगर कॉलोनी में रहने वाले सचिन कुमार पर विगत 27 मई को हुए चाकू से हमला मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. बता दें कि उक्त मामले में एक पक्ष की ओर से मनोज सिंह द्वारा दिये गये मारपीट संबंधित आवेदन पर पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी थी, पर चाकू लगने से घायल होने के बाद सचिन मायागंज अस्पताल में भर्ती था. इलाज के बाद डिस्चार्ज किये जाने पर सोमवार को वह थाना पहुंचे. जहां आवेदन देकर उन्होंने इस संबंध में केस दर्ज कराया. रास्ते को लेकर विवाद में काउंटर केस दर्ज बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले दो गोतिया के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद मामले में हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है. एक पक्ष की ओर से आशीष गुप्ता की ओर से दिये आवेदन के आधार पर सोनू गुप्ता, विकास गुप्ता, गौतम गुप्ता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित बनाया गया है, तो दूसरे पक्ष की ओर से विकास कुमार गुप्ता उर्फ टोनी कुमार की ओर से दिये आवेदन के आधार पर प्रिंस कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, मदन कुमार गुप्ता सहित परिवार के अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
