मेला में घूमने आये व्यक्ति की बाइक चोरी, नहीं लगा मिला सीसीटीवी कैमरा

मेला में घूमने आये व्यक्ति की बाइक चोरी, नहीं लगा मिला सीसीटीवी कैमरा

जोगसर थाना क्षेत्र के सीएमएस कंपाउंड में लगे स्वदेशी क्राफ्ट मेला में 15 अगस्त को घूमने आये एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गयी. मिरजान निवासी पीड़ित कृष्णा कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे का बाइक लेकर मेला आया था. टिकट काउंटर के सामने बाइक खड़ी की थी. करीब एक घंटे बाद लौटे तो बाइक गायब थी. उन्होंने बताया कि मेला में संचालकों की ओर से घोर लापरवाही बरती गयी है. न ही पार्किग की व्यवस्था की गयी है और न ही कहीं सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. पुलिस ने उक्त बिंदु पर भी मेला संचालकों से पूछताछ करने की बात कही. डबल लॉक के बावजूद बाइक हो गयी चोरी अब आपकी बाइक डबल लॉक में भी शायद सुरक्षित नहीं है. कोतवाली थाना में दर्ज एक प्राथमिकी इस बात का उदाहरण है. भीखनपुर गुमटी नंबर 1 के रहने वाले अशोक मंडल विगत बुधवार को मार्केटिंग करने के लिए सूजागंज स्थित मुख्य बाजार आये थे. जहां उन्होंने अपनी बाइक का हैंडल लॉक के साथ ही डबल लॉक भी लगा दिया. कुछ देर बाद जब वह मार्केटिंग कर वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां पर नहीं थी. उन्होंने थाना पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज करायी. वहीं चांदपुर जगदीशपुर के रहने वाले लखन कुमार साह की बाइक रविवार को एसएम कॉलेज घाट के पास से चोरी हो गयी. उनकी बाइक उनके मित्र अमरजीत लेकर बोलबम जाने के लिए निकले थे. जहां उन्होंने जल भरने के लिए बाइक घाट के पास ही लगा दी. जल भरकर वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. इस बाबत उन्होंने बरारी थाना में केस दर्ज कराया है. दो बाइक के बीच टक्कर, एक गंभीर भागलपुर. विवि थाना क्षेत्र के स्थित भैरवा तालाब के समीप साहेबगंज रोड पर गुरुवार दोपहर दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल और दूसरी तरफ से आ रही अपाची बाइक दोनों ही तेज रफ्तार में थे. इसी क्रम में उनमें से एक बाइक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. जिसमें दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गयी. घटना में दोनों ही बाइक सवार घायल हो गये. जिसमें एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जिसका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर विवि थाना में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >