एनएच-80 की खाई में गिरी बाइक, सवार की बची जान

एनएच-80 की खाई में गिरी बाइक, सवार की बची जान

घोघां. सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन गोलसड़क चौक पर कार्य लंबे अरसे से बंद है. गोलसड़क चौक पर लगभग एक वर्ष पूर्व पुलिया निर्माण के लिए एनएच-80 के बीचों बीच विशाल गड्ढा खोदा गया, जिसे अब तक उसी हाल में छोड़ दिया गया. उक्त गड्ढे में अक्सर लोग गिर कर घायल हो रहे हैं. किसी भी समय बड़ी घटना होने की संभावना को इंकार नहीं किया जा सकता. शनिवार को आठगांवा दियारा के कमल मंडल का पुत्र इंद्रदेव मंडल बाइक सहित गड्ढे में जा गिरा. नाले में निकली छड़ में बाइक सहित वह उलझा रहा. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला गया. हालांकि घटना में बाइक सवार आंशिक रूप से घायल हुआ. खाई की वजह से अक्सर जाम लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >