Bihar Tourism: भागलपुर में पहाड़ों पर बसे इस मंदिर की बदलेगी सूरत, विदेशों से पहुंचते हैं लोग, जानें खासियत

Bihar Tourism: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित बेहद ही खास मंदिर बाबा बटेश्वर स्थान का विकास होने वाला है. जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इस मंदिर की एक अलग ही पहचान है. यहां सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं.

Bihar Tourism: बिहार में सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं. कई खास जगहों को विकसित किया जा रहा ताकि, अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक बिहार पहुंचे. ऐसे में बिहार के भागलपुर के कहलगांव में स्थित बाबा बटेश्वर स्थान बेहद ही खास माना जाता है. यहां केवल बिहार या फिर देश के अन्य राज्य ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं. दरअसल, इस मंदिर का मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है. बता दें कि, इस मंदिर का अपना अलग ही बेहद खास इतिहास रहा है. इसके साथ ही गंगा नदी के बीच पहाड़ों पर बसे इस मंदिर की खास मान्यता भी है.

पर्यटन की दृष्टि से किया जायेगा विकसित

फिलहाल, इस मंदिर का पर्यटन के नजरिये से विकास होने वाला है. बता दें कि, कई परियोजनाओं पर जिले में काम चल रहा है. ऐसे में बाबा बटेश्वर स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का फैसला लिया गया है. जिसके बाद इस मंदिर में आने वाले लोगों को कई सुविधाएं भी दी जाएगी. खबर की माने तो, बस परिवहन निगम की ओर से बस चलाने की तैयारी भी की जा रही है. इसको सर्किट के रूप में तैयार किया जा रहा है. जिससे बटेश्वर, विक्रमशिला पुरातत्व स्थल और तीनपहाड़ को एक ही दिन घूम सकेंगे. इसके साथ ही मंदिर के पास में व्यू पॉइंट भी बनाया जा रहा है जहां से लोग गंगा नदी के साथ-साथ मंदिर के मनोरम दृश्य का दीदार कर सकेंगे.

मंदिर की क्या है खासियत ?

बता दें कि, गंगा नदी के बीचोबीच बाबा बटेश्वर स्थान भागलपुर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है. कहा जाता है कि, इस मंदिर में आपरूपी भगवान भोले हैं. यहां तक कि, ऋषि मुनियों के तपस्या स्थल भी इन्हीं पहाड़ों में है. हालांकि, पुरातत्व विभाग की ओर से सुरक्षा को देखते हुए ताला जड़ दिया गया है. यह भी कहानी प्रचलित है कि, भगवान राम के गुरु वशिष्ठ जी ने भी यहां तपस्या किये थे और उन्हीं के नाम पर इनका नाम भी बटेश्वर स्थान पड़ा. इसके साथ ही एक और बेहद ही खास बात यह है कि, देशभर में मात्र एक यही मंदिर जहां भगवान शिव के सामने मां काली हैं. ऐसे में यह नजारा भी लोगों को बेहद आकर्षित करता है.

Also Read: पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़: फायरिंग करते हुए भाग रहे दो बदमाश…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >