पति कमाने गया बाहर तो ससुर तीन साल से करता आ रहा था दुष्कर्म, बहू भाग कर पहुंची थाना

भागलपुर: सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो की रहने वाली एक महिला ने अपने पिता तुल्य ससुर पर शादी के बाद से लेकर अबतक तीन सालों तक घर में दुष्कर्म करने की शिकायत की है. सोमवार को पीड़िता किसी तरह अपने ससुर के चंगुल से छूट कर महिला थाना पहुंची. जहां उसने महिला थाना प्रभारी से इस बात की शिकायत की और उसने इस बाबत थानाध्यक्ष को आवेदन भी दिया है.

महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी ने इस बाबत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस टीम ने सबौर थाना की पुलिस के सहयोग से दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की पर ससुर वहां से फरार था. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच करायी जायेगी.

दिये गये आवेदन पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी तीन साल पूर्व थी. उनके पति लखनउ में रहकर वेल्डिंग का काम करते हैं. शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके पति कमाने लखनउ चले गये. जिसके बाद से उसके ससुर पिछले तीन सालों से दुष्कर्म करता आ रहा है. किसी से भी इस बात की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है और घर में बंधक बना कर रखता है. सोमवार को मौका देख वह घर से भागकर महिला थाना पहुंच गयी. जहां उसने इस बात की शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >