Bihar Flood: बाढ़ में बह कर गंगा पहुंची विदेशी कैटफिश, देसी मछलियों का कर रही सफाया, मछुआरों के बीच टेंशन

Bihar Flood: बाढ़ सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि गंगा की मछलियों के लिए भी खतरा बन गई है. बाढ़ के पानी के साथ अफ्रीकी कैटफिश गंगा में आ गई है, जो अब तेजी से फैलकर देसी मछलियों को चट कर जा रही है. अनुमान है कि भागलपुर से साहिबगंज तक इनकी मौजूदगी बनी रह सकती है.

Bihar Flood: नील तिलापिया और अफ्रीकी कैटफिश जैसी बाहरी नस्ल की मछलियां गंगा की देसी मछलियों को तेजी से खा रही हैं. ये मछलियां पिछले साल बाढ़ के दौरान गंगा में पहुंची थीं और तब भी इन्होंने कई देसी प्रजातियों को नुकसान पहुंचाया था. इससे पहले कॉमन कॉर्प मछली ने भी गंगा किनारे मिलने वाली कई देशी मछलियों को खत्म कर दिया था. यही वजह है कि इस साल फिर बाढ़ आने पर मत्स्य विभाग और मछुआरे दोनों चिंता में है.

भागलपुर से साहिबगंज तक पहुंच सकती है…

मत्स्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बाढ़ के कारण विदेशी मछलियां गंगा में पहुंच गई हैं और अब भागलपुर से साहिबगंज तक आसानी से फैल सकती हैं. उनका कहना है कि इन मछलियों की मौजूदगी से गंगा की देसी मछलियां बड़ी मुश्किल में हैं और उनका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है.

मछलियों के लिए नुकसानदायक है बाढ़

इसके साथ ही, बाढ़ से पानी में प्रदूषण बढ़ता है और नदी का रास्ता भी बदल जाता है, जो देसी मछलियों के लिए नुकसानदायक साबित होता है. इसी दौरान मछलियां जैसे नील तिलापिया, अफ्रीकी कैटफिश और कॉमन कॉर्प गंगा में आसानी से घुस जाती हैं. ये न सिर्फ देसी मछलियों का खाना छीन लेती हैं बल्कि उनके रहने की जगह को भी प्रभावित करती हैं.

घट रही मछलियों की संख्या

विदेशी मछलियां जैसे अफ्रीकी कैटफिश और कॉमन कॉर्प बहुत तेजी से बढ़ती हैं. ये गंगा की देसी मछलियों से खाना, ऑक्सीजन और रहने की जगह छीन लेती हैं. साथ ही, ये देसी मछलियों और उनके अंडों को खा जाती हैं, जिससे उनका प्रजनन चक्र बिगड़ जाता है और संख्या घटने लगती है. बाढ़ के साथ आई ये विदेशी मछलियां देसी मछलियों को खत्म करने के साथ उनके प्राकृतिक घर को भी नष्ट कर रही हैं.

प्रदूषण और बदलती जलवायु से बढ़ा खतरा

अधिकारियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और नदियों के रास्ते में बदलाव भी विदेशी मछलियों के आने की बड़ी वजह हैं. बाढ़ का पानी अपने साथ कचरा और गंदगी लाता है, जो गंगा की मछलियों और अन्य जलीय जीवों के लिए हानिकारक होता है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Viral Video: बिहार में कार का शीशा तोड़कर बीच रोड पर अंग्रेजी शराब की लूट, कोई बोतल तो कोई उठा ले गया कार्टन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >