लोकभवन कैलेंडर के अनुसार टीएमबीयू में होली का अवकाश दो से चार मार्च तक निर्धारित है. विवि, संबंधित इकाई कॉलेजों में 28 फरवरी से चार मार्च तक अवकाश हो घोषित है. पांच मार्च से विवि व संबंधित इकाई खुल रही है. इस बाबत टीएमबीयू के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव रंजीत कुमार ने कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा व रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को पत्र देकर पांच मार्च को विशेष अवकाश घोषित करने की मांग की है. संघ के नेता ने कहा कि होली बड़ा त्योहार है. ऐसे में पर्व मनाने के लिए कर्मी घर चले जाते हैं. ऐसे में कई कर्मियों को घर से आने जाने में परेशानी होती है. इस कारण होली के तुरंत बाद आना संभव नहीं है. ऐसे में कर्मचारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाये. संघ ने कहा कि विशेष अवकाश के बदले वर्ष 2026 में किसी रविवार के दिन कार्यालय खुला रखकर विशेष अवकाश का समायोजन कर सकते हैं. कर्मचारी संघ के महासचिव रंजीत कुमार ने कहा कि मामले को लेकर विवि के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर अनुरोध किया गया है.
bhagalpur news. होली को लेकर पांच मार्च को विशेष अवकाश घोषित करने की मांग
लोकभवन कैलेंडर के अनुसार टीएमबीयू में होली का अवकाश दो से चार मार्च तक निर्धारित है

bhagalpur news. होली को लेकर पांच मार्च को विशेष अवकाश घोषित करने की मांग