bhagalpur news. मैट्रिक परीक्षा : 26 केंद्रों पर परीक्षार्थी रहे शून्य

जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को मैट्रिक के ऐच्छिक विषयों की परीक्षा हुई

जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को मैट्रिक के ऐच्छिक विषयों की परीक्षा हुई. जबकि 26 केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या शून्य रही. बताया जा रहा है कि 35 केंद्रों पर कहीं तीन, तो कही छह और सात परीक्षार्थी उपस्थित हुए. दूसरा पाली में भी इसी तरह उपस्थिति रही. दो पाली में उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य और संगीत विषयों की परीक्षा हुई. बता दें कि जिले भर में 61 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

दोनों पाली मिलाकर कुल 824 उपस्थित व 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 431 उपस्थित रहे. वहीं, 414 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 393 उपस्थित व नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनों पाली मिलाकर कुल 847 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था. जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा हुई. बुधवार को भी एक पाली में एच्छिक विषय की परीक्षा होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >