Bihar Flood Alert: बक्सर से कहलगांव तक गंगा नदी ले रही विकराल रूप, इन इलाकों में बढ़ा बाढ का खतरा

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी रौद्र रूप ले रही है, जिसके बाद तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ का खतरा बढ़ने लगा है. लोगों से सतर्क रहने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. बक्सर से लेकर कहलगांव तक परेशानी बढ़ गई है.

Bihar Flood Alert: बिहार में पिछले दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने नदियों में उफान ला दिया है. गंगा नदी धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है. जिसके कारण तटवर्ती इलाके में बाढ का खतरा बढ़ने लगा है. इस बीच बिहार के जितने भी तटवर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. भागलपुर जिले की बात करें तो, गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसी स्थिती में लोगों की बेचैनी बढ़ गई है. लोगों को उनका घर छोड़ने का डर सता रहा है.

नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह

इधर, नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि की वजह यह बताई जा रही है कि, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार के निचले इलाकों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. यही वजह है कि, कहलगांव और भागलपुर में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों पर नजर जाली जाए तो, फिलहाल कहलगांव में गंगा नदी का जलस्तर 26.95 मीटर है, जो खतरे के निशान 31.09 मीटर से लगभग 4 मीटर नीचे है. जलस्तर में हर दिन 8 से 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके कारण परेशानी बढ़ गई है.

गंगा के साथ कोसी भी उफान पर

बता दें कि, सिर्फ गंगा ही नहीं बल्कि कोसी नदी के जलस्तर में भी लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है. बारिश के कारण नदियों में जलप्रवाह बढ़ गया है, जिससे तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ती जा रही है. वहीं, इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए गंगा और कोसी नदी के किनारे रहने वाले लोग सावधानी बरत रहे हैं. संभावित बाढ वाले इलाके में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट है. लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है.

Also Read: Rajgir Ropeway: राजगीर घूमने की कर रहे प्लानिंग तो रुकिये! पहले जान लें पर्यटन विभाग की ये जरूरी सूचना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >