बिहार 2025 मिशन का आगाज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी , राज्य को देंगे 20000 करोड़ की सौगात, मंत्री का ऐलान

PM Modi Bihar 2025 Mission: पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं. 24 फरवरी को पीएम भागलपुर में होंगे. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि इस दिन पीएम बिहार 2025 मिशन का आगाज करेंगे.

PM Modi Bihar 2025 Mission: बिहार के नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, इसी दिन बिहार 2025 मिशन का आगाज होगा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार का सफाया हुआ और दिल्ली के लोगों ने आपदा को बदलकर अवसर लाया है, उसी तरह आपको बिहार में भी देखने को मिलेगा.

बिहार को सौगात देने आ रहे हैं पीएम

जमुई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर भागलपुर समेत पूरे इलाके में उत्सव का वातावरण है. भागलपुर में जिस तरह से लोगों में उत्साह है, उससे साफ है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा. इस दिन 20 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात बिहार को मिलेगी.

केंद्रीय विवि का कर सकते हैं शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास कर सकते हैं. उनके आने से पहले ही सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए जनसुनवाई तक पूरी कर लेने की तैयारी है, जो 19 और 20 फरवरी को होनी है. विश्वविद्यालय का अकादमिक सत्र दो-तीन महीने में शुरू करने की तैयारी चल रही है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय की पुरानी बिल्डिंग के अलावा एक और जगह देखी जा चुकी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गंगा किनारे तटबंध की भी दे सकते हैं सौगात

बाढ़ के दौरान गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए बरारी से सबौर तक तटबंध का निर्माण प्रस्तावित है. जून, 2024 में जल संसाधन विभाग ने उच्चस्तरीय तकनीकी टीम को भागलपुर भेज कर सर्वे कराया था. 10 किलोमीटर तक डाउनस्ट्रीम में तटबंध निर्माण की विजिबिलिटी का आकलन किया गया था. जगदीशपुर व सबौर के सीओ, छह अमीन और चार कर्मचारियों की टीम ने रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. यह तटबंध 10 किलोमीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और छह मीटर ऊंचा बनेगा. जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अपर मुख्यसचिव को तटबंध के बाबत 25 मार्च, 2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था. इसकी भी घोषणा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: CM Nitish ने गया को दिया 1,437 करोड़ रुपए का तोहफा, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का भी किया निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >