हिमाचल प्रदेश की STF और नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी नवीन यादव शिमला से गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की STF और नवगछिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. STF और नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिमला से कुख्यात अपराधी नवीन यादव को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: बिहार पुलिस और एसटीएफ (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नवगछिया पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन यादव को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी STF और नवगछिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संभव हो सकी. प्रेस वार्ता में नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि नवीन यादव गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव का निवासी है और बीते पांच वर्षों से फरार चल रहा था. उस पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 13 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह शिमला में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था और पुलिस की निगाहों से बचने की लगातार कोशिश कर रहा था.

नवीन यादव पर अप्रैल 2020 में हुए राजधर यादव हत्याकांड का भी आरोप है. इस जघन्य वारदात में उसकी पत्नी रिंकी देवी के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस मामले में नवीन यादव के भाई कुख्यात अपराधी छोटू यादव और पिता रामरत्ती यादव को नवगछिया न्यायालय से सजा मिल चुकी है, जबकि नवीन यादव फरार चल रहा था.

एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा, “यह अपराधी नवगछिया जिला के लिए एक चुनौती बन चुका था, इसे STF की मदद से दबोच लिया गया है. इसके विरुद्ध कई थानों में हत्या और डकैती की प्राथमिकी दर्ज है और यह लंबे समय से पुलिस की नजर से बचता आ रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई लंबित मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को भी बल मिलेगा.

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप

Also Read: Bihar News: सीवान में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >