bhagalpur news. गेट 2026 में भागलपुर की ऐश्वर्या का परचम, ऑल इंडिया 81वीं रैंक

जिले की प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या अमृत विजय राज ने गेट 2026 (एक्सएच-ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज) में ऑल इंडिया 81वीं रैंक हासिल कर भागलपुर व बिहार का नाम रोशन किया है

जिले की प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या अमृत विजय राज ने गेट 2026 (एक्सएच-ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज) में ऑल इंडिया 81वीं रैंक हासिल कर भागलपुर व बिहार का नाम रोशन किया है. यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा का परिणाम है. इससे पहले ऐश्वर्या ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 में 96.76 पर्सेंटाइल के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल की. साथ ही जेआरएफ और पीएचडी के लिए भीके क्वालीफाई किया है. सबौर के रानी तालाब स्थित रमण विहार कॉलोनी निवासी ऐश्वर्या की प्रारंभिक शिक्षा माउंट असीसी स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 10वीं में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया. इसके बाद एसएमएस मिशन साइंसेज स्कूल से 12वीं में टॉपर रहीं. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से दर्शनशास्त्र में स्नातक और हिंदू कॉलेज से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ ऐश्वर्या पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. वह स्वतंत्र पत्रकार के रूप में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही हैं. उन्हें 2021, 2022 और 2023 में लगातार तीन बार लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. वर्ष 2023 में रेड इंक अवार्ड भी मिला. इसके अलावा वह आइसीएसइ बोर्ड के लिए पुस्तक लेखन से भी जुड़ी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के दौरान उन्होंने कई प्रमुख वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में लगातार जीत दर्ज की. पिता अरुण कुमार और माता गायत्री कुमारी ने बताया कि ऐश्वर्या बचपन से ही मेधावी रही हैं और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का लक्ष्य रखती हैं. उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >