बारिश के अभाव में ऊमस भरी गर्मी से लोग परेशान

बारिश के अभाव में ऊमस भरी गर्मी से लोग परेशान

– जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा – जिले में बुधवार का मौसम काफी शुष्क व ऊमस भरा रहा. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही. जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई. अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 76 प्रतिशत रहा. 5.6 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 अगस्त की अवधि में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आसमान में घने बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस अवधि में औसतन 10-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलती रहेगी. खेती-बारी की सलाह : किसान धान की सुगंधित किस्मों की रोपाई इस माह में पूरी कर लें. धान रोपित खेतों में 10 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से एल्गी कल्बर का प्रयोग करें. खेतों में जल जमाव बनाये रखें. जुलाई माह में रोपे गये धान में यूरिया डालें. धान की रोपाई के 45-50 दिनों बाद यूरिया का दूसरा उपरिवेशन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >