चार से छह जून तक आंधी-बारिश का अनुमान, उमस बढ़ेगी

चार से छह जून तक आंधी-बारिश का अनुमान, उमस बढ़ेगी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में सोमवार का मौसम काफी गर्म रहा. हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 83 प्रतिशत रहने के कारण उमस की स्थिति बनी रही. दोपहर के समय अधिकतम तापमान भी तीन अंक बढ़कर 39.2 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह के समय न्यूनतम भी दो अंक बढ़कर 26.5 डिग्री रहा. तीन जून को 7.4 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. मंगलवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार से छह जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. इस दौरान बारिश व आंधी चलने की संभावना है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार चार से आठ जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस बनी रहेगी. चार से पांच के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवा चलेगी और हवा की गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >