बारिश के बाद जिले का तापमान पांच डिग्री हुआ कम

बारिश के बाद जिले का तापमान पांच डिग्री हुआ कम

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से दिनभर लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली. 33 मिलीमीटर बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम होकर 28.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं न्यूनतमत तापमान 23.5 डिग्री रहा. बारिश के बाद हवा में नमी की मात्रा 81% रहा. 10.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 23 से 27 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान पूर्वी हवा चलेगी और हवा की गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि गरमा सब्जियों में इस दौरान आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं. तेज हवा में किसी भी प्रकार का छिड़काव न करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >