घने कोहरे में दिन भर छिपी रही धूप, ठंड से कांपे लोग

दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा

जिले में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा. धूप नहीं निकलने से लोगों को कनकनी का अहसास हुआ. हवा की गति कम रहने और हवा में नमी की मात्रा 94 प्रतिशत रहने से धुंध का असर बढ़ा. सुबह के समय कुहासा अत्यधिक घना था. धुंध से विजिबिलिटी महज 25 मीटर रही. इससे वाहन चालकों को ड्राइविंग में काफी परेशानी हुई. दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा. पछिया हवा की गति 3.9 किमी/घंटा रही.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी तक जिले में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90-95 प्रतिशत तक रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में 05-09 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है. फूलगोभी की सिंचाई करें किसान:

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, खेतों में कम नमी को देखते हुए सब्जियों की फसल में सिंचाई करें. फ्रेंचबीन, पालक, मटर, फूलगोभी आदि फसलों पर सिंचाई करें. फफूंदनाशक दवा का प्रयोग करें. अगर पत्तियों पर रोग के धब्बे दिखाई दें तो मैन्कोजेब दवा का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >