शाम से सुबह तक चल रही सर्द हवाएं, दिन में धूप

19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा

जिले का मौसम गुरुवार को शुष्क रहा. दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली. हालांकि शाम ढलते ही सर्द हवाएं चल रही है. शाम से तड़के सुबह तक काफी ठंड पड़ रही है. इस दौरान हल्की धुंध का असर दिख रहा है. 19 दिसंबर को दोपहर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. पछिया हवा की गति 3.5 किमी/घंटा रही. पछिया हवा की गति कम होने से भी ठंड से आंशिक राहत मिली है. जैसे ही हवा तेजी से बहेगी, ठंडक और बढ़ेगी.

वायु प्रदूषण की स्थिति रही खराब : शहर में बुधवार को भी वायु प्रदूषण की स्थिति खराब रही. मायागंज व कचहरी चौक इलाके का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 रिकॉर्ड किया गया. हवा में धूलकण की बहुतायत रही. हवा में अधिक समय तक रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. ठंड में हवा का दबाव बढ़ने से धरती की सतह के पास धुंए व धूल की मात्रा अधिक रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >