क्रिसमस तक दिन में मौसम रहेगा खुशनुमा, रात में शीतलहर

- 18-22 दिसंबर तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में पछिया हवा की गति कम होने के कारण ठंडक में आंशिक कमी आयी है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा. सुबह में हल्की धुंध छायी रही. 3.2 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18-22 दिसंबर तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. वहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह एवं शाम के समय हल्के से मध्यम कुहासा रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है. इधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्रिसमस के बाद बर्फबारी होगी. तबतक बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में धूप खिली रहेगी. हालांकि शाम से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड रहेगी.

हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही : मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक शहर के मायागंज व कचहरी चौक इलाके में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही. हवा में सूक्ष्म धूलकण बहुतायत मात्रा में रही. सुबह 11 बजे के करीब हवा का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 तक पहुंच गया.

किसानों के लिए सलाह : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र कुमार के अनुसार गेहूं की पिछात किस्मों की बुआई करें. चना की बुआई अतिशीघ्र पूरा करने का प्रयास करें. मछलियों को हल्का और पौष्टिक भोजन दिन के समय दें, जब पानी का तापमान थोड़ा गर्म हो. ठंड के दौरान भोजन की मात्रा कम करें, क्योंकि मछलियों का पाचन धीमा हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >