गुवाहटी से बांग्लादेश होते हुए 27 नदियों को पार कर वाया भागलपुर पटना पहुंचेगा ‘त्रिशूल’

Bhagalpur Trishul Cargo News: करीब 2350 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला यह कार्गो जहाज 13 जून को भागलपुर होते हुए पटना पहुंचने की संभावना है. जहाज पर लगभग 1500 मीट्रिक टन सीमेंट लदा हुआ है. भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के अधिकारी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और जहाज की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट:

Bhagalpur Trishul Cargo News: राष्ट्रीय जलमार्ग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज होने जा रही है. गुवाहटी से बांग्लादेश होते हुए पटना आने वाला ‘त्रिशूल’ कार्गो टग अपने दो बार्ज ‘दिखू’ और ‘अजय’ के साथ देश के सबसे लंबे अंतरदेशीय जलमार्ग सफर को पूरा कर रहा है. करीब 2350 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला यह कार्गो जहाज 13 जून को भागलपुर होते हुए पटना पहुंचने की संभावना है.

जहाज पर लगभग 1500 मीट्रिक टन सीमेंट लदा हुआ है. भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के अधिकारी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और जहाज की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

27 नदियों को पार कर बिहार पहुंच रहा जहाज

यह कार्गो जहाज राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-2 से अपनी यात्रा शुरू कर इंडो-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट (राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-97) के रास्ते आगे बढ़ रहा है. इसके बाद यह कोलकाता के पास राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 से जुड़कर गंगा नदी के रास्ते बिहार पहुंचेगा.

यात्रा के दौरान जहाज 27 नदियों को पार करते हुए भागलपुर और फिर पटना तक पहुंचेगा. 10 जून को इसके फरक्का बैराज पार करने की संभावना जताई गई है.

25 मई को गुवाहटी से शुरू हुई यात्रा

त्रिशूल कार्गो टग अपने दो बार्ज के साथ 25 मई को गुवाहटी से रवाना हुआ था. निर्धारित मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर आवश्यक ठहराव करते हुए यह लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है.

भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यह जहाज भारी मात्रा में सीमेंट लेकर लंबी दूरी तय कर रहा है. इस मार्ग पर पहले भी कार्गो जहाजों का संचालन हुआ है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में माल लेकर लंबी दूरी की यह यात्रा विशेष महत्व रखती है.

भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर होते हुए पहुंचेगा पटना

13 जून को जहाज के भागलपुर पहुंचने की संभावना है. इसके बाद यह सुल्तानगंज और मुंगेर होते हुए पटना पहुंचेगा. पटना में सीमेंट अनलोड किए जाने के बाद जहाज अपने प्रारंभिक स्टेशन के लिए वापस रवाना होगा.

भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के विभिन्न कार्यालयों द्वारा जहाज से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है और प्रतिदिन इसकी स्थिति की जानकारी ली जा रही है.

ALSO READ: बेमौसम बारिश के बाद अब फ्रूट फ्लाई का हमला, भागलपुर के आम बागवानों पर तिहरी मार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >