भागलपुर के युवाओं ने थियेटर से जुड़ने में दिखायी दिलचस्पी, कार्यशाला में सीखीं अभिनय की बारीकियां

Bhagalpur Theatre Workshop: संग्रहालय परिसर में शुरू हुई अभिनय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने युवाओं को थिएटर के गुर सिखाए और व्यक्तित्व विकास व अभिव्यक्ति की कला पर जोर दिया.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur Theatre Workshop: भागलपुर के संग्रहालय परिसर में आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र और सांस्कृतिक संस्था आलय के संयुक्त तत्वावधान में अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यशाला में रंगमंच और अभिनय से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं और युवाओं को थिएटर की दुनिया से जोड़ने का प्रयास किया.

“रंगमंच व्यक्तित्व को करता है प्रखर”

कार्यशाला का उद्घाटन शिक्षाविद् राजीव कांत मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि रंगमंच व्यक्ति की पर्सनालिटी को प्रखर और प्रभावशाली बनाता है. उन्होंने बताया कि “पर्सनालिटी” शब्द लैटिन भाषा के “परसोना” शब्द से बना है, जिसका अर्थ मुखौटा होता है और रंगमंच व्यक्ति को अपने भीतर छिपी प्रतिभाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर देता है.

भागलपुर को ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों की जरूरत

जिला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि शहर को इस प्रकार की रंग कार्यशालाओं की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यह पहल मंजूषा हाट जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों की एक नई और महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी.

26 वर्षों से सांस्कृतिक माहौल को सशक्त बनाने का प्रयास

कार्यशाला के निदेशक डॉ. चैतन्य प्रकाश ने कहा कि यह कार्यशाला भागलपुर के रंगमंच के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी. वहीं रंगकर्मी शशि ने कहा कि उनकी टीम पिछले 26 वर्षों से भागलपुर में स्वस्थ सांस्कृतिक माहौल को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

उच्चारण, इम्प्रोवाइजेशन और रंगमंचीय गीतों का अभ्यास

मिथिलेश कुमार ने प्रतिभागियों को सही उच्चारण और संवाद अदायगी के लिए विशेष अभ्यास करवाया. वहीं साहिल राज ने इम्प्रोवाइजेशन यानी परिस्थितियों के अनुरूप अभिनय की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला के पहले दिन का समापन रंगमंचीय गीतों के साथ हुआ.

Bhagalpur Theatre Workshop: युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यशाला में आशीष कुमार, प्रियदर्शिनी झा, अपूर्व गौरव, दिव्यांशु झा, ब्रजेंद्र राज, शुभम कुमार, सचिन कुमार मंडल, रंजीत कुमार, विवेक मिश्रा, मोहित झा, सूर्यांश साकेत, नितेश कुमार, सौरभ कुमार, विकास चंद्रा, श्यामिलिनी झा, आदित्य श्री, रौशन कुमार, भावना कुमारी, चांदनी कुमारी, विक्रम राज और सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

भागलपुर में रंगमंच को मिलेगी नयी ऊर्जा

आयोजकों का मानना है कि इस तरह की कार्यशालाएं न केवल युवाओं की अभिनय क्षमता को निखारेंगी, बल्कि शहर में सांस्कृतिक और रंगमंचीय गतिविधियों को भी नई दिशा देंगी.

ये भी पढ़े : रायफल शूटिंग में दमदार प्रदर्शन कर नवगछिया की बेटी ख्वाहिश ने जर्मनी में बढ़ाया देश का मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar rao

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >